जौनपुर : एसएसओ की लापरवाही से लाइनमैन झुलसा

जौनपुर : एसएसओ की लापरवाही से लाइनमैन झुलसा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव में गुरुवार की शाम लाइन ठीक करने के दौरान आपरेटर की लापरवाही से एक लाइनमैन करंट से बुरी तरह झुलस गया। साथियों ने लाइनमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्षेत्र अंतर्गत मने गांव निवासी 30 वर्षीय सतिराम बिंद पुत्र श्यामलाल विद्युत विभाग में लाइनमैन का काम करता है। भुड़कुड़हा गांव में खंभे से लाइन ठीक करने के लिये शाम को उसने बादशाही विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ से मानीकलां फीडर का शटडाउन लिया। एसएसओ ने लापरवाही से मानीकलां के बजाय लटकी फीडर की लाइन शटडाउन कर दिया। लाइनमैन के खंभे का विद्युत तार छूते ही बुरी तरह झुलस गया।
Previous articleआजमगढ़ : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी बंदी को लेकर आ रही वैन, तीन जवान घायल
Next articleजौनपुर : आज़ादी की लड़ाई के क्रांतिकारी योद्धा थे मदन लाल धींगरा- डॉ. नितेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?