जौनपुर : एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल व नेवढ़िया पुलिस ने किया रूट मार्च

जौनपुर : एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल व नेवढ़िया पुलिस ने किया रूट मार्च

नेवढ़िया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं संत प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में नेवढ़िया पुलिस व छठवीं वाहिनी आईटीबीपी के सैनिक के साथ क्षेत्र के नेवढ़िया बाजार से पैदल मार्च करते हुए खेतापुर, दीपापुर, इटाये बाजार से होते हुए रामनगर तक पैदल मार्च कर बाजार वासियों को आश्वस्त कराये कि आप लोग भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करें।

साथ ही क्षेत्रीय व बाजार वासियों से अपील भी किया की किसी भी व्यक्ति को किसी तरीके का शरारती तत्वों द्वारा दबाव दिया जाये तो उसकी सूचना तत्काल नेवढ़िया पुलिस व पुलिस के सीयूजी नंबर व 112 नंबर की पुलिस को दें। जिससे समय रहते उक्त समस्या का निस्तारण किया जा सके। इस दौरान थानाध्यक्ष नेवढ़िया विश्वनाथ प्रताप सिंह, उप निरीक्षक सुनील तिवारी, धर्मेन्द्र प्रताप, सुदर्शन यादव, अरविंद एवं नेवढ़िया थाने के समस्त पुलिसकर्मी व एक कंपनी अर्ध सैनिक बल के जवान रहे।
Previous articleजौनपुर : शराब बनाएं जाने की आशंका में कई ईंट भट्टो पर छापेमारी
Next articleजौनपुर : अराजक तत्वों से न डरें, निर्भीक हो कर करें मतदान- हिमांशु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?