जौनपुर- औड़िहार रेलमार्ग पर दूसरे चरण का कार्य हुआ पूरा

जौनपुर- औड़िहार रेलमार्ग पर दूसरे चरण का कार्य हुआ पूरा

# सीआरएस ने किया औड़िहार- जौनपुर रेल ट्रैक का निरीक्षण

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   जौनपुर औड़िहार रेल मार्ग पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकारण का कार्य तीन चरणों में किया जाना सुनिश्चित किया गया था जिसमें पहले चरण का कार्य औड़िहार से डोभी रेलवे स्टेशन तक का कार्य पूरा कर लेने के बाद दूसरे चरण में डोभी से मुफ्तीगंज का कार्य किया अब पूरा कर लिया गया।
दोहरीकरण और विद्युतीकरण काम तथा ट्रेनों के परिचालन की स्थिति का शनिवार को मुफ़्तीगंज बाया केराकत डोभी तक का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान ने किया। सबेरे करीब साढ़े दस बजे अपनी टीम के साथ मुफ़्तीगंज स्टेशन पहुंच वहां से मोटर ट्राली से ट्रैक का मुआयना करते हुए केराकत पहुंचे। जहां रेल कर्मचारियों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई थी। रेल ट्रैक के निरीक्षण के दौरान निर्माण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार, वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक रामआश्रय पाण्डेय समेत अनेक अधिकारी कर्मचारी और रेलवे पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही। देर शाम को रेल लाइन पर अधिकतम स्पीड का ट्रायल किया गया।
सीआरएस के केराकत पहुंचने पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने स्वागत किया गया। इस दौरान मनोज कमलपुरी, प्रदीप कमलपुरी पिंकू और विजय यादव ने आधा दर्जन ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा।
Previous articleजौनपुर : पुस्तकों में समाहित है ज्ञान परम्परा- प्रो. मानस पांडेय
Next articleजौनपुर : पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, पीड़ित थाने में दी तहरीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?