29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : कंपाउंडर चला रहा था अस्पताल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सीज

जौनपुर : कंपाउंडर चला रहा था अस्पताल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सीज

# ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल व अशोका हास्पिटल पर औचक निरीक्षण किया। अशोका हास्पिटल का लाइसेंस नहीं रहने पर संबंधित अस्पताल को सीज कर दिया साथ ही भवन के स्वामी को नोटिस दिया। वहीं अस्पताल के पांच डाक्टरों के अनुपस्थित रहने पर उनको भी नोटिस दिया।
आशा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रसव वाली महिलाओं को जिला महिला अस्पताल में भर्ती न कराकर, आस-पास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराने की शिकायत मिली थी। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने जिला महिला अस्पताल पहुंचे लेकिन कोई कमी नहीं मिली।
इसके बाद वे शहर के शाहगंज रोड स्थिति खानपुुुर अशोका हास्पिटल गए। इस दौरान अस्पताल का संचालन कंपाउंडर की ओर से करता पाया गया। वहीं अस्पताल में तैनात पांच डाक्टर पवन कुमार, एके गौतम, सपना सिंह, विसद पटेल, रजत सिंह उपस्थित नहीं मिले। इस पर अस्पताल सीज करने के साथ ही भवन मालिक और डॉक्टरों को नोटिस देने की कार्रवाई की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में सब कुछ ठीक ठाक मिला, लेकिन अशोका हास्पिटल का लाइसेंस नहीं पाया गया। वहीं पांच डाक्टर गैर हाजिर मिले सभी को नोटिस दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37119909
Total Visitors
684
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This