जौनपुर : कन्या पूजन कर समाजसेविका ने किया मातृशक्ति की आराधना
# नौ कुंवारी कन्याओं का पांव पखार कर किया पूजन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
जगतजननी मां आदिशक्ति की आराधना के विशिष्ट अवसर पर शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन कस्बा के सोंधी मोहल्ला निवासी समाजसेविका आँचल कुमारी ने विधि- विधान से नौ दिन का व्रत रखने के उपरांत कन्या पूजन कर मातृशक्ति की आराधना की। माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कुंवारी कन्याओं के पांव पखार कर चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। दक्षिणा और उपहार देकर आशीर्वाद लिया।

















