जौनपुर : कन्या सुमंगला योजना में पांच हजार अपात्रों के आवेदन निरस्त

जौनपुर : कन्या सुमंगला योजना में पांच हजार अपात्रों के आवेदन निरस्त

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   कन्या सुमंगला योजना में आए आवेदनपत्रों की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है। इसमें पांच हजार अपात्रों ने आवेदन कर रखा था, इसको जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। जांच में खामियां मिलने पर इन सभी लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
वहीं इस वित्तीय वर्ष में आवेदन करने वाले 11 हजार 109 पात्र आवेदन कर्ताओं के खातों में एक करोड़ 83 लाख 84 हजार रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी हैं। प्रोबेशन विभाग की कन्या सुमंगला योजना में 2022-23 के लिए कुल 19 हजार 171 आवेदन आए थे। इसमें से चार हजार 875 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया, वजह कि यह वह लोग थे, जो पात्र न होने के बाद भी योजना का लाभ लेना चाहते थे। इसका सत्यापन कार्य एसडीएम व बीडीओ स्तर पर कराया गया, जिसमें मामला पकड़ में आया।
कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। बालिका के जन्म लेने पर दो हजार रुपये, टीकाकरण होने पर एक हजार रुपये, कक्षा एक में दाखिले पर दो हजार, छह में दाखिले पर दो हजार, कक्षा नौ में दाखिला पर तीन हजार रुपये मिलता है। ग्रेजुएशन में दाखिला लेने पर पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना में 11 हजार 109 लोगों को लाभ मिल रहा है। शासन की ओर से इनके खाते में एक करोड़ 83 लाख 84 हजार भेज दिया गया है। कुल 19 हजार 171 आवेदन आए थे जिसमें जांच के दौरान चार हजार 875 आवेदक पात्र नहीं पाए गए तो उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया।
Previous articleलखनऊ : हाईकोर्ट ने कहा… पत्नी को टुकड़े-टुकड़े काटकर फेंकने वाला जमानत लायक नहीं
Next articleजौनपुर : सीएमओ के बाबू व संविदाकर्मी पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी का आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?