जौनपुर : कपिल देव मौर्य अध्यक्ष और शम्भुनाथ सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में आयोजित जौनपुर प्रेस क्लब की बैठक में संगठनात्मक मुद्दो पर चर्चा के पश्चात आगामी सत्र के लिए जिला कमेंटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मत से जिलाध्यक्ष पद कपिल देव मौर्य और महामंत्री के पद पर शम्भुनाथ सिंह को चुनते हुए सदन ने अध्यक्ष को अधिकार दिया कि वह जिला कमेटी के अन्य पदाधिकारियों का चयन करे।

इसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री ने संयुक्त रूप से विचार विमर्श के बाद राकेश कान्त पान्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश यदुवंशी, फूलचन्द यादव, लक्ष्मी नारायण यादव और आशीष पान्डेय को उपाध्यक्ष बनाया गया। राजदेव यादव कोषाध्यक्ष बने, दीपक सिंह रिंकू, सुशील कुमार स्वामी, मो अब्बास, अवधेश तिवारी, मनीष कुमार सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया। आसिफ खान आय व्यय निरीक्षक बने, लल्लन मौर्य, सुजीत कुमार वर्मा, शशिकांत मौर्य, कमलेश मौर्य को मंत्री पद का दायित्व दिया गया। संयुक्त मंत्री श्रमित उपाध्याय और मीडिया प्रभारी जुबेर अहमद को बनाया गया। श्वेताभ पान्डेय, आलोक सिंह, सुनील मिश्रा ,रत्नेश यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दूबे को कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। बड़ी संख्या में उपस्थित प्रेस क्लब के सदस्यो ने नव चयनित जिला कमेंटी का करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए बधाई ज्ञापित किया है।



















