जौनपुर : 450 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जफराबाद। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में जफराबाद पुलिस ने कुतुलुपर मोड़ के पास से एक अभियुक्त भिखारी सिंह पुत्र स्व. देवनारायण सिंह ग्राम पीपरा थाना लोधीपुर जनपद भागलपुर (बिहार) को 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध्द सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।