जौनपुर : करसुलनाथ धाम व पंच शिवाला मंदिर का होगा कायाकल्प

जौनपुर : करसुलनाथ धाम व पंच शिवाला मंदिर का होगा कायाकल्प

# पर्यटन अधिकारी ने स्थल पर पहुंचकर ली जानकारी

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र के बाबा करसुलनाथ धाम कन्धी महराजगंज तथा सल्तनत बहादुर इन्टर कालेज के समीप स्थित अति प्राचीन पंचधाम मन्दिर को कायाकल्प कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव को सात अक्टूबर को पत्र लिखा था। उनके पत्र के अनुपालन के क्रम में जिले की पर्यटन अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने  दोनों स्थलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए एसडीएम से जमीन व नक्शा नजरी की मांग किया है।
उन्होंने बताया कि जमीन सम्बंधित अभिलेख प्राप्त होने के बाद स्थलों के सौन्दर्यीकरण कराये जाने की कार्य योजना बनायी जाएगी। गौरतलब है कि गत वर्ष भी विधायक मिश्र ने दोनों स्थलों के सौन्दर्यीकरण कराए जाने के लिए पर्यटन निदेशक को पत्र लिखा था किन्तु तहसील प्रशासन की उदासीनता के कारण अभी तक सौन्दर्यीकरण की कार्यवाही अधर में लटकी हुई है। जिला पर्यटन अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि तहसील से भूमि सम्बन्धित अभिलेख अभी तक उपलब्ध न होने के कारण कार्य में शिथिलता बनी हुई है।
Previous articleजौनपुर : लेखाकार सहित छह कर्मचारी ड्यूटी से रहे नदारद
Next articleजौनपुर : कृषि की कार्ययोजना एवं सन्तुलित खेती से बढ़ेगी आमदनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?