35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : करुणाकर आश्रम के महंत सत्यानंद की हृदयाघात से मृत्यु 

जौनपुर : करुणाकर आश्रम के महंत सत्यानंद की हृदयाघात से मृत्यु 

सुरेरी। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के भानपुर गांव स्थित करुणाकर आश्रम के महंत सत्यानंद महराज की हृदय गति रुकने से मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में शोके की लहर दौड़ पड़ी।जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के चाँदा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर वाजिदपुर गांव निवासी त्रिभुवन नाथ उपाध्याय उर्फ सत्यानंद जो क्षेत्र के भानपुर गांव में स्थित करुणाकर आश्रम के महंत थे जिनके मंगलवार की देर शाम सीने में अचानक दर्द उठने लगा ग्रामीण भदोही के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने तो मृत घोषित कर दिया।
जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा महंत के परिजनों को दी गई। सूचना पर महंत के परिजन उनके शव को लेकर अपने घर चले गए। जैसे ही महंत की मौत की सूचना ग्रामीण व क्षेत्रीय लोगों को हुई लोगों ने अंतिम दर्शन के लिए मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। बाबा की सहजता का का हर कोई मुरीद था। इस दौरान विश्वगुरु करुणानंद सरस्वती महाराज, जगदंबा सिंह, पगुधारि पटेल, नागेंद्र मिश्र, योगेंद्र पांडे, लल्लू सिंह, राहुल मिश्र, नागेंद्र सिंह, कमलेश पाठक,शारदा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37118265
Total Visitors
615
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This