जौनपुर : कांग्रेस ने घोषित किया सभी 9 विधान सभा सीट पर प्रत्याशी

जौनपुर : कांग्रेस ने घोषित किया सभी 9 विधान सभा सीट पर प्रत्याशी

# सदर सीट से फैसल हसन तबरेज, शाहगंज से परवेज आलम भुट्टो

# कांग्रेस ने दिया 9 सीटों पर 2 अल्पसंख्यकों पर खेला दांव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               कांग्रेस पार्टी द्वारा जनपद में 7 मार्च को होने वाले चुनाव को देखते हुए गुरुवार से शुरू हुए नामांकन को लेकर 9 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। उक्त आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज द्वारा गुरुवार को दिया गया।
जिसमें सदर सीट से फैसल हसन तबरेज़, बदलापुर सीट से आरती सिंह, शाहगंज सीट से परवेज़ आलम भुट्टो, मल्हनी सीट से पुष्पा शुक्ला, मुंगरा बादशाहपुर सीट से डॉ प्रमोद सिंह, मछलीशहर सीट से माला देवी सोनकर, मड़ियाहूं सीट से मीरा रामचंद्र पांडेय, जफराबाद सीट से लक्ष्मी नागर एंव केराकत सीट से राजेश गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है।
365 शाहगंज विधानसभा के प्रत्याशी परवेज आलम भुट्टो
गौरतलब है मुस्लिमों की रहनुमाई करने का कथित दावा करने वाली समाजवादी पार्टी ने अभी तक घोषित प्रत्याशियों में एक भी मुस्लिम को प्रत्याशी नहीं बनाया है जबकि कांग्रेस ने अपने इरादे का साफ करते हुए दो मुस्लिम प्रत्याशियों पर अपना दांव खेला है जो विधानसभा चुनाव में सरगर्मी बढ़ाने के लिए काफी है।
 
Previous articleजौनपुर : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होगें नेशनल एवार्ड से सम्मानित
Next articleजौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?