जौनपुर : कामना का हुआ जेआरएफ में चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता

जौनपुर : कामना का हुआ जेआरएफ में चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7

                  क्षेत्र अंतर्गत कलापुर के एतमादपुर ग्राम निवासी आर्मीमैन सुरेंद्र की बड़ी बहू कामना का चयन जेआरएफ में चयन होने से परिजनों समेत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
बताते चलें कि कामना ने यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और 2022 में एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा दिया था जिसमें उनका स्कोर 93.27 फीसदी रहा। कामना का जेआरएफ में चयन होने से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कामना ने अपने जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान समय में कामना टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर में हिंदी विषय से पीएचडी भी कर रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति पीएमएल भूषण को दिया है।
Previous articleजौनपुर : जनसेवा एकता मंच ने जरुरतमंदों को वितरित किया वस्त्र
Next articleजौनपुर : स्वास्थ्य विभाग की तुगलकी फेरबदल से बढ़ी आमजनों की मुसीबत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?