जौनपुर : कायस्थ महासभा शाहगंज ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की शाहगंज ईकाई ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें तहसील व जिले के महिलाओं, बच्चों, नवजवानों सहित काफी संख्या में कायस्थ वर्ग के लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

उपस्थिति लोगों ने अपने समाज के प्रति लोगों को एकजुट रहने के लिए आवाहन किया साथ में आपसी मतभेद को खत्म करने लिए भी कहा। जिले से आए महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपील करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि वे लोग भी महासभा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के लोगो को एकजुट करने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शाहगंज की महिला अध्यक्ष सुषमा अस्थाना ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा की महिलाएं भी अपने वर्ग को एकजुट करने की दिशा में योगदान करें।

















