35.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : किशोरी के साथ छेड़खानी करने पर तीन साल की सजा

जौनपुर : किशोरी के साथ छेड़खानी करने पर तीन साल की सजा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट काशी प्रसाद सिंह यादव ने मड़ियाहूं थाना क्षेत्र निवासी किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपी मुकेश सरोज को पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में तीन वर्ष की सजा और छह हजार अर्थदंड की सजा सुनाई।
घटना 25 मई 2020 को 7 बजे सुबह की है। पीड़िता शौच करने के लिए खेत में गई थी। वहीं पर पहले से घात लगाकर बैठे मुकेश ने गलत काम करने की नीयत से किशोरी के साथ छेड़खानी की। किसी तरह जान बचाकर चिल्लाते हुए वह घर आई और आपबीती अपनी मां से बताई। पीड़िता के पिता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। सरकारी वकील राजेश उपाध्याय व कमलेश राय ने गवाहों का बयान कोर्ट में दर्ज कराया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी मुकेश को दोषी पाते हुए दंडित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37008069
Total Visitors
280
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पहले मतदान फिर जलपान के नारे से गूंज उठा गांव, दर्जनभर स्कूलों से निकली रैली

पहले मतदान फिर जलपान के नारे से गूंज उठा गांव, दर्जनभर स्कूलों से निकली रैली पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This