जौनपुर : किसान सम्मान निधि के अपात्र लोगों को मिली नोटिस
# धनराशि वापस न करने पर होगी कठोर कार्यवाही- जयप्रकाश
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत छोटे कास्तकार (किसानों) को भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के रूप में दो-दो हजार रुपये के हिसाब से सहायता राशि खातों में भेजी जा रही थी, इस निधि का लाभ लेने के लिए अपात्र किसानों की खूब भरमार हो गयी लोगों ने मिलकर करोड़ों रुपये प्राप्त भी किये, इस संबंध में भारत सरकार द्वारा एक जांच टीम बैठाई गयी।

जांच पड़ताल में अन्य जिलों के साथ साथ जौनपुर जिले के भी लगभग हजारों किसान अपात्र पाए गये जिसमें भारत सरकार के पोर्टल द्वारा उन्हें चिन्हित कर ऐसे सभी किसानों को नोटिस जारी की गई और कहा गया कि उन्हें जितने भी क़िस्त सम्मान निधि के रूप में प्राप्त हुए है वे उन सभी रुपयों को भारत सरकार के अकाउंट में वापस जमा कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस पाते ही अपात्र किसानों के चेहरों पर मायूसियां छा गयी।



















