30.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : किसान सम्मान निधि योजना के सीधे प्रसारण से जुड़े किसान

जौनपुर : किसान सम्मान निधि योजना के सीधे प्रसारण से जुड़े किसान

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के ग्राम अमिहित में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि वितरण का सजीव प्रसारण लैपटॉप पर किसानों को दिखाया गया। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न प्रदेशों के किसानों से बातचीत के माध्यम से प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, जीवामृत के बारे में जानकारी ली। साथ ही किसान उत्पादन संगठन एफपीओ के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनके उत्पाद एवं उनके मार्केटिंग की व्यवस्था की भी जानकारी एक दूसरे किसानों के साथ साझा किया।
कार्यक्रम प्रसारण के दौरान देश के 86 प्रतिशत छोटे किसानों के कृषि निवेश और भारत के प्राचीन कृषि पद्धति, जैव उत्पाद, प्राकृतिक खेती और वैज्ञानिक खेती की चर्चा करते हुये योजन से जुड़े दस लाख किसानों को लाभ पहुँचने के साथ ही किसान उत्पाद संगठन से जुड़कर उन्नत भविष्य की परिकल्पना के साकार करने की बात किया। वही केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने नव वर्ष के अवसर पर सभी किसानों का स्वागत करते हुए कृषि तकनीकी सम्बन्धित समस्या के निदान हेतु सहयोग की बात कही। तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील किया।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार डॉ. विजय कुमार सिंह, सचिन यादव, धीरज कुमार विवेक सिंह आदि कर्मचारीगण का सहयोग रहा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, सचिन सिंह, गुलाब सिंह, दिवाकर सिंह, रमेश सिंह,विनोद कुमार, राजदेव व बसन्तु समेत तमाम किसान उपस्थित रहेI

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37284098
Total Visitors
536
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This