जौनपुर की माटी के लाल कमाल खान को जनपद वासियों ने किया सलाम
# पत्रकारिता के बेताज बादशाह कमाल खान सर को सलाम
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बिन बताये चले गये यह कैसा सिला दिया, तुम जुदा होकर चले गये दिल को रूला दिया। यकीं नहीं होता कि तुम नहीं हो इस जहां में, इस जहां से जाने का किसी ने झूठा पता दिया। कुछ इन्ही लाइनों के साथ जनपद के साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षक और समाजसेवी संगठन से जुड़े लोगो ने जिले के लाल पत्रकार कमाल खान को रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी ने कमाल खान की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी बुलंद आवाज में शब्दों का सटिक चयन करके टीवी पर समाचारों का विश्लेषण करते थे, उन्होने अंतिम समय तक अपने कर्तब्यों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाया। पत्रकारिता के क्षेत्र में जो उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। कमाल जी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कई ऐसे मील के पत्थर छोड़े हैं जिन्हें लांघ पाना बहुत मुश्किल का काम है। वर्तमान समय में पत्रकारिता कर रहे लोगों को उनके पत्रकारिता के अनुभव से बहुत कुछ सीख लेने की जरूरत है। जिससे चौथे स्तंभ की साख बनी रहे।

रविवार को नगर के जनक कुमारी इण्टर कालेज में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कमाल खान की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष शिया धर्म गुरू सै0 मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि कमाल खान का पूरा जीवन सत्य मेव जयते रहे। वे हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता करते रहे जिसका परिणाम है कि आज उनके दुनियां से जाने का गम पूरे देश को है। हर जगह उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हो रही है। उनके कार्यो की सराहना देश ही नही विदेशो में भी हो रहा है।

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, शिक्षक नेता राकेश सिंह, वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नासिर खान, प्रधानाध्यापिका उषा सिंह, समाजसेवी संजय सेठ, अली मंजर डेजी, उर्वशी सिंह, विकेश उपाध्याय, जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम, अब्दुल हक अंसारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, सतीश पाठक, मनीष सिंह सोमवंशी समेत दर्जन भर अधिक लोगो ने स्वर्गीय पत्रकार कमाल खान को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी सच्ची पत्रकारिता को अपने शब्दों में सलाम किया।



















