जौनपुर : कुर्बानी का अपशिष्ट नहर से मिलने पर प्रशासन ने लगाया जाल

जौनपुर : कुर्बानी का अपशिष्ट नहर से मिलने पर प्रशासन ने लगाया जाल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                बकरीद पर कुर्बानी के जानवरों का अपशिष्ट नहर में फेंकने की शिकायत पर पुलिस दो दिन से नहर पर निगरानी बढ़ा दी है। नहर के पानी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पुलिस ने जगह जगह नहर में जाल लगा दिया है।

बकरीद के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस को आजमगढ़ से सूचना मिली कि शारदा सहायक खण्ड की नहर में जानवरों के अवशेष बहकर आ रहे हैं। इस पर शाहगंज और खेतासराय पुलिस सक्रिय हो गई। नहर से सटे गांव सेठुआपारा, रानीमऊ, ढंढवारा, आजाद नहर के पुलों के पास सीओ अंकित कुमार ने पुलिस को लगा दिया। देर शाम नहर के पुलों के नीचे पुलिस ने जाल लगा दिया। अगले दिन मंगलवार को भी पुलिस नहर में जाल लगाकर अवशेषों को निकालने में जुटी रही।
Previous articleजौनपुर : विधायक ने किया विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण
Next articleजौनपुर : बुधवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगी खेतासराय रेलवे क्रासिंग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?