जौनपुर : कुलपति ने किया पार्क और सामुदायिक भवन का शिलान्यास 

जौनपुर : कुलपति ने किया पार्क और सामुदायिक भवन का शिलान्यास 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
            वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में कुलपति ने नन्हें मुन्नों के सर्वांगीण विकास के लिए पार्क और विभिन्न तरह के उत्सव आदि के लिए सामुदायिक भवन की आधारशिला शनिवार को रखकर श्री गणेश किया।
विधि विधान से पूजन कार्यक्रम करके कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने कहा कि परिसर के छोटे छोटे बच्चों और उनकी गतिविधियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस पार्क बनाया जाएगा, क्योंकि आज बच्चों को मोबाइल फ़ोन से दूर रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है इसलिए ऐसे पार्क को विकसित किया जाना नितांत आवश्यक था। परिसर में उत्सव आदि के लिए सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, डॉ. पीके कौशिक, डॉ लक्ष्मी मौर्य, शीलनिधी सिंह, रामपुकार, दिवाकर तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : अटेवा ब्लॉक इकाई महाराजगंज के अध्यक्ष बने संदीप यादव, महामंत्री प्रदीप
Next articleजौनपुर : सांप्रदायिक सद्भाव से ही देश की उन्नति संभव- कुलपति 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?