जौनपुर : केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर के कार्यालय दिवाकर मेडिकल स्टोर जहांगीराबाद पर संस्था के अध्यक्ष शकील अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे के प्रगति के बारे में जानकारी लिए।

श्री दिवाकर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर के संबद्ध दवा संस्था के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दवा व्यवसायियों के परेशानियों के बारे में चर्चा की गई तथा कोरोना के तीसरी लहर के संभावित खतरे के लिए सबको चेताया गया और सबको सुरक्षित रह कर कार्य करने की सलाह दिया गया। दिवाकर सिंह ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए दवाओं की आपूर्ति सुचारू बनाने की रूपरेखा तैयार की गई, श्री दिवाकर सिंह ने लखनऊ में बैठकों के विषय में बताया, लखनऊ ने CFA एसोसिएशन के साथ मीटिंग में स्टॉकिस्टो उनके साथ होने वाली समस्याओं के विषय में चर्चा के साथ निदान पर भी बातचीत किया गया।



















