जौनपुर : केराकत नगर में आर्य समाज ने निकाली शोभायात्रा
केराकत।
विनोद कुमार गुप्ता
तहलका 24×7
नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर को आर्य समाज केराकत के 99वें वार्षिकोत्सव की शोभायात्रा आर्य समाज के प्रधान वीरेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में निकाली गई।गौरतलब हो कि 24 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले आर्य समाज केराकत के 99वें वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन 24 मार्च को बाजे गाजे के साथ केराकत नगर से भव्य शोभायात्रा आर्य समाज मन्दिर केराकत से प्रारम्भ हो कर नगर के प्रमुख चौराहों से होती हुई पुनः आर्य समाज मन्दिर पर समाप्त हुई।



















