29.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : केराकत में अतिक्रमण अभियान के तहत गरजा बुलडोजर

जौनपुर : केराकत में अतिक्रमण अभियान के तहत गरजा बुलडोजर

# कोतवाली, मरी माई व सिहौली चौराहे तक हटवाया गया अतिक्रमण

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के अवैध अतिक्रमण को लेकर फरमान जारी होते ही प्रदेश भर हड़कंप मच गया। प्रदेश भर में सड़क के किनारे किए गये अवैध अतिक्रमण और अवैध कब्जा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर केराकत तहसील मुख्यालय पर सरायबीरू रोड पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। इस कार्यवाही से व्यापारियों ने हड़कंप मचा रहा।
उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, सीओ संत प्रसाद उपाध्याय, नगर पंचायत के ईओ संदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने केराकत नगर में कोतवाली चौराहे से मरी माई मंदिर तक अवैध कब्जा को जेसीबी से ध्वस्त कराया। अभियान के दौरान प्रशासन ने सड़क की दोनों पटरियों पर अवैध ढंग से लगाए गए टप्पर व गुमटियां उखाड़ फेंकी और स्थायी निर्माण को ध्वस्त कराया।
अभियान से पूर्व अधिशासी अधिकारी और तहसील प्रशासन ने व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को खुद ही अतिक्रमण हटा लेने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी दुकानदारों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन ने बुलडोजर से कब्जा हटाया। इस अभियान को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36803545
Total Visitors
739
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This