जौनपुर : केराकत रेलवे स्टेशन के फर्श निर्माण में हो रही है मानकों की अनदेखी 

जौनपुर : केराकत रेलवे स्टेशन के फर्श निर्माण में हो रही है मानकों की अनदेखी 

# नागरिकों ने पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को ई-मेल भेज की शिकायत 

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 
             केराकत रेलवे स्टेशन पर बन रहे प्लेटफार्म के फर्श के निर्माण में भारी पैमाने पर गोलमाल करने का आरोप है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत है कि प्लेटफार्म के फर्श के निर्माण में बालू और सीमेंट का प्रयोग 10 : 03 के अनुपात से किया जा रहा है।
स्थानीय कस्बा के निवर्तमान सभासद के प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार कमलापुरी, विजय कुमार यादव, विनोद कन्नौजिया, वकील अंसारी, सुभाष यादव, अनिल गांगुली आदि नागरिकों ने मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। मनोज कमलापुरी ने निर्माण कार्य का वीडियो बनाया और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को ई-मेल कर दिया। नागरिकों ने कहा कि जिस प्रकार से प्लेटफार्म बनाया जा रहा है वह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। कुछ महीने में खराब हो जाएगा। नागरिकों ने समय रहते आरोपों की जांच करने और समुचित कार्रवाई करने की मांग कीl शिकायत के कुछ घंटे बाद ही निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार दर्शन प्रसाद श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए और शिकायत कर्ता को बुलाकर मानकों की जानकारी दी कहा कि प्रत्येक कार्य का अलग अलग मानक है इस निर्माण कार्य का यही मानक है।
Previous articleजौनपुर : यूथ फेस्टिवल के बाबत कुलपति ने की बिंदुवार समीक्षा
Next articleजौनपुर : इंजीनियरिंग संकाय में एलुमिनी मीट आयोजित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?