37.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

जौनपुर : कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

# घटना स्थल के समीप हुई पत्थर बाजी और चोरी की घटना पर पहुंची थी रात को पुलिस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जफराबाद थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव में शनिवार की देर रात एक 30 वर्षीय कोचिंग संचालक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।रविवार भोर में परिवार के लोगो को जानकारी हुई।घटना के बाद गांव में हड़कम्प मच गया। हत्या स्थल के थोड़ी दूर पहले स्थित धीरज मिश्र के घर पर रात को पत्थर बाजी तथा चोरी की सूचना पर पुलिस रात को भी मौके ओर गयी थी। हत्या की घटना उसके बाद होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

 

उक्त गांव निवासी अजय कुमार मौर्या घर से कुछ दूर स्थित इंटर कालेज के पास अरिशा नाम से कोचिंग क्लास चलाता था। बताया जाता है कि पहले वह किसी अन्य के साथ कोचिंग क्लास में रात जे को सोता था। पिछले कुछ दिन से वह रात को कोचिंग क्लास में अकेला ही सो रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात को उसको गोली मारकर हत्या कर दी गयी।मृतक के पिता आलोक मौर्या होमगार्ड तथा नगर पंचायत कजगांव के सभासद भी है। वे भोर में ड्यूटी से घर जाते समय कोचिंग क्लास पहुंचे। वहां पर अजय की गोली मारकर हत्या करके शव पड़ा दिखा। वे यह देख शोर मचाने लगे उन्होंने तत्काल घटना की सूचना थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे को दिया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, थानाध्यक्ष सिकरारा राजाराम द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि देर रात मृतक के पिता द्वारा सूचना दी गई थी मौके पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37134521
Total Visitors
431
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अयोध्या एयरपोर्ट को मिली 6.46 करोड़ की नोटिस

अयोध्या एयरपोर्ट को मिली 6.46 करोड़ की नोटिस अयोध्या।  तहलका 24x7                 महर्षि बाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट...

More Articles Like This