जौनपुर : कोटेदार ने मां-बेटे को लाठी से पीटकर किया घायल

जौनपुर : कोटेदार ने मां-बेटे को लाठी से पीटकर किया घायल

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                क्षेत्र के गोड़िला गाँव में बुधवार की दोपहर राशन न देने का विरोध करने पर कोटेदार ने माँ-बेटे को लाठी डंडे से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज राजकीय पुरुष अस्पताल में कराया गया।आरोप है कि पिछले कई महीनों से कोटेदार द्वारा निशा पत्नी विनोद कुमार को राशन देने में आनाकानी की जा रही थी।

बुधवार दोपहर महिला अपने पुत्र राज सिंह के साथ राशन लेने के लिए पहुंची जहां कोटेदार ने राशन देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर महिला और उसके पुत्र ने विरोध करते हुए अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। विवाद बढ़ने पर कोटेदार ने माँ बेटे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : बच्ची को अगवा कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा
Next articleजौनपुर : पांच हेड कांस्टेबल बने दारोगा, सीओ ने बैच लगाकर दी बधाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?