जौनपुर : कोतवाली पुलिस ने विभिन्न बैंकों पर किया औचक सघन चेकिंग

जौनपुर : कोतवाली पुलिस ने विभिन्न बैंकों पर किया औचक सघन चेकिंग

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को केराकत, थानागद्दी, समेत कई स्थानों पर स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाओं का औचक सघन चेकिंग किया। इस दौरान उन्होंने बैंकों की सीसीटीवी कैमरों समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य उपकरणों की जांच की।

इसके अलावा पुलिस ने शाखा परिसर में मौजूद लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैंक कर्मचारिओं से बैंक शाखाओं में आने जाने वाले संदिग्धों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचित करने की सलाह दी। कोतवाली पुलिस ने यूनियन बैंक, स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक शाखाओं की जांच की। बैंक शाखाओं में अचानक पुलिस के पहुंचने से थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया था।
Previous articleसुल्तानपुर : मूल्य आधारित शिक्षा हेतु प्रयास करें युवा- प्रो डीके त्रिपाठी
Next articleजौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने एक लाख नकदी समेत जेवरात किया पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?