जौनपुर : कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकार हाजी जियाउद्दीन सम्मानित

जौनपुर : कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकार हाजी जियाउद्दीन सम्मानित

# जिला प्रशासन द्वारा  सम्मानित किए जाने पर पत्रकारों में हर्ष

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7
             वैश्विक महामारी कोरोना काल में कोविड टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाने एवं स्वास्थ्य विभाग को मदद के लिए जिला संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार हाजी जियाउद्दीन को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। हाजी जियाउद्दीन को सम्मानित किए जाने पर पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के सम्मानितजनों ने पत्रकार को शुभकामनाएं दी।
गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं सीलम तेजा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने उनके अथक प्रयासों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताते चलें कि दें खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी हाजी जियाउद्दीन ने कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान समुदाय में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों ने टीकाकरण करवाया था। यह सम्मान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीके सिंह, संयुक्त राष्ट्र बाल आपातकोष (यूनीसेफ) के रीजनल समन्वयक प्रदीप विश्वकर्मा, जिला मोबलाइजेशन समन्वयक (डीएमसी) गुरदीप कौर और बलवंत सिंह ने सम्मानित किया।
Previous articleजौनपुर : बसंती देवी आईटीआई में किया गया निःशुल्क यूनिफॉर्म एवं पुरस्कार वितरण
Next articleजौनपुर : मृतक आश्रित पीड़ित परिवार को मिली सहायता राशि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?