34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकार अज़ीम सिद्दीक़ी सम्मानित 

जौनपुर : कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकार अज़ीम सिद्दीक़ी सम्मानित 

# जिला प्रशासन द्वारा  सम्मानित किए जाने पर पत्रकारों में हर्ष 

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
             वैश्विक महामारी कोरोना काल में कोविड टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाने एंव स्वास्थ्य विभाग को यथासंभव मदद के लिए खेतासराय के वरिष्ठ पत्रकार अजीम सिद्दीकी को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। अज़ीम को सम्मानित किए जाने पर पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। लोग बढ़-चढ़कर पत्रकार को शुभकामनाएं दे रहे है।
गुरुवार को जौनपुर मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं सीलम तेजा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। अधिकारियों ने उनके अथक प्रयासों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताते चलें कि दें खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी अजीम सिद्दीकी ने कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान समुदाय में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी और उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों ने टीकाकरण करवाया था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37205705
Total Visitors
1063
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This