जौनपुर : कोर्ट की अवमानना ! स्थगन आदेश के बावजूद मनबढ़ कर रहे कब्जा
# स्थानीय प्रशासन से नहीं मिली राहत, भुक्तभोगी ने की मुख्यमंत्री से शिकायत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर के नई आबादी मोहल्ला स्थित तहसील के सामने विवादित दुकान पर न्यायालय द्वारा जारी स्थगन आदेश के बावजूद एक पक्ष कब्जा कर रहा है। दुकान पर जबरदस्ती कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से निराश पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।


















