जौनपुर को सूखाग्रस्त घोषित कर सभी बकाया वसूली पर लगे रोक- प्रभानंद यादव

जौनपुर को सूखाग्रस्त घोषित कर सभी बकाया वसूली पर लगे रोक- प्रभानंद यादव

जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
               प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई जिसमें अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने कहा कि जब हमारा संगठन बूथ और ब्लॉक स्तर पर पूर्ण रूप से मजबूत होगा तो सरकार से हर मांगों को मनवाने में मजबूती मिलेगी।
अध्यक्ष श्री यादव ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि जनपद जौनपुर को सूखाग्रस्त घोषित करके सभी प्रकार के किसानों के ऋण को माफ किया जाए। बकाया वसूली पूरी तरह से बंद हो। वहीं सभी पदाधिकारियों एंव सदस्यों ने नौजवानों के प्रेरणास्रोत आदित्य यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का आभार व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करने वालों में जिला प्रमुख महासचिव महताब सिद्दीकी, जिला महासचिव अरविंद यादव, जिला महासचिव राहुल यादव, जिला सचिव दिलीप यादव मुख्य  रहे।
इस मौके पर जिला सचिव लालता प्रसाद यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पीयूष गुप्ता, मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष राजनाथ यादव, मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष लालमणि यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, मछली शहर विधानसभा उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, छोटे लाल यादव, मुन्ना मोहम्मद तालिब आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजेसीआई जौनपुर नगर की अग्रणी संस्था- माया टंडन
Next articleजौनपुर : डायबिटीज एंव ब्लड ग्रुप जांच शिविर में 200 लोगों ने कराया परीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?