31.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : क्षेत्र पंचायत की बैठक में 12 करोड़ का प्रस्ताव पास

जौनपुर : क्षेत्र पंचायत की बैठक में 12 करोड़ का प्रस्ताव पास

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 12 करोड़ का प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वाधिक प्रस्ताव इंटरलाकिंग और संपर्क मार्गो के नव निर्माण हेतु बीडीसी सदस्यों द्वारा दिया गया।
बैठक की शुरुआत बतौर अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव के द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब वह समाज के सबसे निचले पायदान पर गुजारा कर रहे परिवारो तक हूबहू पहुंचे। इसके लिए शासन और प्रशासन दोनों स्तर पर पूरी इमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्ययोजनाएं तैयार की जानी चाहिए। जिसमें ग्रामीण स्तर पर बीडीसी सदस्यों, प्रधानों और अन्य प्रतिनिधियों को शामिल अवश्य किया जाना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि सड़क, इंटरलाकिंग, कच्चा मार्ग आदि के अलावा ब्लाक के दर्जन भर से अधिक गांव गोमती नदी और सेंवई नाले के तटवर्ती है। हर वर्ष नदी और नाले से हो रहे कटाव के चलते किसानो का खेत सिमटता जा रहा है। इससे किसानो के बचाव के लिए भी अच्छी कार्ययोजना होनी चाहिए। बीडीओ बीरभानू सिंह ने गांवों में चल रही विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बीडीसी सदस्यों से काम की पुष्टि भी करायी। उन्होंने वृद्ध, विधवा पेंशनधारको की कुल संख्या बताते हुए लाभ से वंचित पात्र ब्यक्तियों की सूची मांगी।
खेल का निर्माणाधीन मैदान और तालाबो पर सदस्यों के बिचार भी साझा किया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने परिषदीय विद्यालय में अधिकाधिक नामांकन कराने पर जोर दिया। सीएचसी अधीक्षक रोहित लाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर चंद्रभान, सीडीपीओ अनीता देवी ने भी अपने विचार रखे। संचालन चंद्रदेव मिश्रा ने किया। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, संतलाल सोनी ने सभी आगंतुको के प्रति आभार प्रकट किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37098803
Total Visitors
868
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This