जौनपुर : खड़ंजा उखाड़ने के आरोप मे प्रधान सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र अंतर्गत बसेरवा गांव में खड़ंजा उखाड़ने पर ग्राम प्रधान सहित गांव के तीन अन्य लोगो के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मीरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

मीरगंज थाना के बसेरवा गांव के पूर्व प्रधान कमलेश कुमार ने न्यायालय मे प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 2016 मे पूर्व उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार मछलीशहर की उपस्थिति मे तत्कालीन राजस्व निरिक्षक मय लेखपाल की टीम मे ग्राम सभा बसेरवा की भूमि मे भूमि संख्या 699 जो ऊसर खाते मे दर्ज का पैमाईश करके एक आम रास्ता चिन्हित किया था जो पहले आम रास्ता के रुप मे मिट्टी ग्राम सभा द्वारा डालकर इस्तेमाल हो रहा था उस पर मार्ग चिन्हाकन के बाद ग्राम सभा सरकारी कोष से खड़ंजा आम रास्ते का निर्माण भी हुआ था उक्त आम रास्ता खड़ंजा के निर्माण सरकारी कोष से 129878 रुपये खर्च हुए थे इसी आम रास्ते से गांव के लोग एंव बच्चे प्राथमिक विद्यालय कसेरवा पर आते जाते थे और सरकारी कार्यक्रम व चुनाव आदी के समय भी इसी मार्ग से आवागमन होता था उपरोक्त खड़ंजा मार्ग जंघई से जरौना पक्की सड़क से निकल कर विद्यालय को जोड़ता है और अन्य कोई मार्ग विद्यालय पर नहीं है उपरोक्त खड़ंजे के बगल के कास्तकार लोग ग्राम प्रधान की शह पर विगत 19 दिसम्बर 2021 को खड़ंजे की ईट उखाड़ दिए उसके बाद ग्राम सभा की मिट्टी जेसीबी से खोदकर अपने खेत मे मिला लिया। ग्राम सभा की जमीन को अपने खेत मे मिला कर कब्जा कर लिया।

जिस पर न्यायालय ने मीरगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था जिस पर मीरगंज पुलिस ने ग्राम प्रधान बसेरवा राकेश कुमार यादव पुत्र जवाहर लाल यादव, आत्मा राम पुत्र बाल गोविन्द, राम लोलारक पुत्र बाल गोविन्द, मुकेश कुमार पुत्र राम लोलारक के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता का कहना है न्यायालय के निर्देश पर ग्राम प्रधान सहित 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

















