जौनपुर : खण्ड शिक्षा अधिकारी ने घर-घर जाकर शिक्षा के लिए किया जागरूक

जौनपुर : खण्ड शिक्षा अधिकारी ने घर-घर जाकर शिक्षा के लिए किया जागरूक

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                  खण्ड शिक्षा अधिकारी मुफ्तीगंज नीरज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत उदियासन स्थित प्राथमिक विद्यालय मुफ्तीगंज के अध्यापकों और अभिभावक के साथ नवीन सत्र 2022 के लिए घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन किया। जिसके परिणामस्वरूप मे 20 बच्चे नामांकित हुए। नामांकन करने के बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी बच्चों को कॉपी और कलम तथा चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। अभिभावकों और अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। जिसमें हरिओम सहाय, रीता विश्वकर्मा, आकांक्षा राय, प्रियंका राय, सुनीता यादव, अजय सोनकर, संजय मौर्य आदि ने सहयोग प्रदान किया।
Previous articleजिम कार्बेट नैनीताल डिस्ट्रिक्ट अधिवेशन में लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर ने लहराया परचम
Next articleजौनपुर : भावुक माहौल में सम्मान के साथ बिदा हुए थानेदार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?