जौनपुर : खेतासराय थाने में मनाया गया लौह पुरुष का जन्मदिवस
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सरदार बल्लभ भाई पटेल ने शराब, छुआछूत और नारियों पर अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता को बनाए रखने की पुरजोर कोशिश की। आजादी की लड़ाई के दौरान वह कई बार जेल भी गए लेकिन पटेल की दृढ़ता के सामने अंग्रेजी हुकूमत को झुकना पड़ा। उक्त बातें एसओ खेतासराय यजुवेंद्र कुमार सिंह ने लौह पुरुष के जन्मदिन पर थाना परिसर में उनके चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए कही। इस दौरान पुलिस कर्मियों एकता के प्रति शपथ दिलाई एवं रूट पास्ट किया। इस दौरान थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
















