जौनपुर : गलतफहमी में दूसरे के घर पहुंची एसओजी टीम
# एसओजी टीम द्वारा पिटाई किए जाने से वृद्धा के बेहोश होने का आरोप
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर मिश्रान में एसओजी बुधवार को गई, जो किसी तस्कर को खोज रही थी। आरोप है कि वह गलत घर पर पहुंची थी और घर पर मौजूद युवक और उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। ऐसे में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले लाना पड़ा। वहीं, एसओजी टीम पिटाई करने की बात से इनकार कर रही है।भवानीपुर मिश्रान गांव निवासी आशीष यादव के घर बुधवार की दोपहर मड़ियाहूं कोतवाली के दो पुलिस कर्मी पहुंचे।

आशीष यादव ने पुलिसकर्मी को घर पर बैठा कर चाय पीने के लिए कहा, तभी उसे अचानक तीन बोलेरो भरकर सादे ड्रेस कई लोग पहुंचे। आरोप है कि आशीष यादव की पिटाई करने लगे। आरोप है कि मां गायत्री देवी शोर शराबा सुनकर बचाने पहुंची तो लोग लात-घूंसे से आशीष की पिटाई कर रहे थे। गायत्री देवी छुड़ाने लगी तो उनकी भी जमकर पिटाई कर दिए। पिटाई से मौके पर ही गायत्री देवी बेहोश हो गई। उसके बाद गांव वालों ने बदमाश कहते हुए बोलोरो सवार लोगों को ईट पत्थर लेकर दौड़ा लिए। जिसके बाद सभी बोलोरो सवार वहां से भागने लगे। तब सादे ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि सभी लोग एसओजी के हैं और एक मामले में आरोपी की तलाश में आए हुए हैं। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर साथ ले गई। परिजनों ने गायत्री देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में भर्ती कराया।

















