जौनपुर : गेंहू के खेत में मिले अधजले शव की हुई शिनाख्त
# कपड़े का दुकानदार व लॉन संचालक था बृजेश कुमार
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत सोहनी गांव मे सोमवार की सुबह महेंद्र सिंह के गेंहू के खेत में अधजला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हो सका था। हालांकि घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने मृतक की पहचान करने में सफल रही। मृतक की पहचान बृजेश कुमार पटेल उर्फ बबलू उम्र 40 वर्ष पुत्र चंद्र मोहन वाराणसी के पहाड़िया का रहने वाला था। मृतक बृजेश कुमार पटेल वाराणसी के पहड़िया पर कपड़े की दुकान व लॉन संचालन करता था।

परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर लॉन मे बुकिंग होने के कारण शाम को लगभग आठ बजे स्कूटी से घर आया जो ठीक लॉन से दो सौ मीटर पर है थोड़ी शराब भी पीए हुए थे इसके बाद घर पर फोन कर के कार मांगे और घर से कार लेकर किसी से मिलने के लिए निकल गए फिर वापस नही आए। जिनकी हत्या कर जौनपुर के सोहनी गांव के गेंहू के खेत फेंक दिया गया। मृतक का शिनाख्त होते ही पहाड़िया चौराहे पर व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर हत्यारों की गिरफ्तारी व हत्या के कारणों के खुलासे की मांग कर विरोध कर रहे है।

















