जौनपुर : गैंगस्टर एक्ट में वांछित टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार

जौनपुर : गैंगस्टर एक्ट में वांछित टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध के रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने टॉप टेन में शामिल गैंगस्टर एक्ट के एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ज्ञातव्य हो कि स्थानीय कस्बा के कसाब टोला निवासी जहीर कुरैशी उर्फ जहीर अहमद पुत्र सगीर अहमद न्यायालय द्वारा टॉप टेन का अपराधी घोषित है। उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ था जिसके अनुपालन में उप निरीक्षक कश्यप कुमार सिंह ने गुरुवार को उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम व गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
Previous articleजौनपुर : मामूली विवाद में दबंगों ने दो युवतियों को पीटा, मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : जागरूकता से होगा टीबी का खात्मा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?