जौनपुर : गैगेस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को चंदवक पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदवक। विनोद कुमार तहलका 24×7 आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत वांछित एंव पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के निर्देशन में थानाध्यक्ष चन्दवक राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना केराकत के गैगेस्टर एक्ट से संबंधित दो वांछित अभियुक्त जिलानी पुत्र नसीर निवासी गौरीगंज B-11/36 वरुणा कमिश्नेरेट वाराणसी थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी व इम्तियाज पुत्र मो. इसरायिल निवासी फारुखी नगर बजतिता (बजरडीहा) वरुणा कमिश्नरेट थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी को बुधवार की दोपहर को मुढैला तिराहे से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।