जौनपुर : गैर इरादतन हत्या के मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
# मारपीट में गम्भीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में खेतासराय पुलिस ने मंगलवार की शाम साढ़े तीन बजे गैर इरादतन हत्या के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।


















