जौनपुर : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

जौनपुर : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमरजीत गोंड के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस कलेक्ट्रेट परिसर में बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य वक्ता रामदुलार गोंड तथा गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश गोंड, समाजवादी जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ विजय प्रकाश गोंड, भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश धुरिया व प्रदेश संगठन मंत्री डॉ वरुण गोंड, वाराणसी मंडल अध्यक्ष विकास गोंड, पूर्व राज्य मंत्री सपा श्रीराम यादव ने अपने विचारों से आदिवासी समाज को जागरूक करने का सुझाव दिया।

कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक विकास संभव नहीं है। जिला महासचिव आदित्य गोंड ने संचालन किया। उक्त अवसर पर चंद्रभान गोंड, गुलाब गोंड, उदय राज गोंड, विनोद गोंड, लालता प्रसाद गोंड, संजय गोंड, रामदुलारे गोंड ने एक सुर में भविष्य में आदिवासियों के अधिकार के लिए लड़ने का संकल्प लिया। हर वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस जिला मुख्यालय पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाया गया। विश्व आदिवासी दिवस मना कार्यक्रम का समापन गुलाब गोंड ने किया।
Previous articleबिहार सियासी उलट-फेर ! रुख नहीं भांप पाई भाजपा
Next articleजौनपुर : दसवीं मुहर्रम पर ताजियादारों ने दफन किया ताज़ियां
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?