26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : गोधना में फूंका गया ओमप्रकाश राजभर का पुतला, हुई जमकर नारेबाजी

जौनपुर : गोधना में फूंका गया ओमप्रकाश राजभर का पुतला, हुई जमकर नारेबाजी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
            क्षेत्र अंतर्गत गोधना गांव में भाजपा समर्थित राजभर समाज के युवकों ने बुधवार को पूर्व मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनका पुतला जलाया।

युवकों ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर तथा आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहाद उल मुसलमीन के अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी को अवसर वादी बताते हुए उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। नेतृत्व कर रहे भाजपा के बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र राजभर ने कहा कि राजभर समाज महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान नहीं सहेगा। ओमप्रकाश राजभर ने ओवैसी के साथ गाजी मियां की मजार पर चादर चढ़ाकर हिदू समाज का अपमान किया है। पूर्व मंत्री राजभर समाज को छलने का कार्य कर रहे हैं। मजार पर चादर चढ़ाना उन्हें याद रहा। जबकि वहीं बगल में स्थित सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना भूल गए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता बलिहारी राजभर, कमलेश गौतम, सुनील राजभर, आशीष राजभर आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37106163
Total Visitors
530
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This