जौनपुर : गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
# क्रेटा गाड़ी, एक पिस्टल समेत तीन लोंगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के करौदी कला गांव निवासी रमन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह द्वारा बुधवार की शाम लगभग पाँच बजे स्थानीय थाने पर सूचना दी गई कि कुछ लोग असलहे के साथ मुझे धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस एक क्रेटा गाड़ी के साथ तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने पर पहुंची और तलाशी के दौरान एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुआ।



















