जौनपुर : ग्रामीणों से पशु तस्करों की हुई मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग
# हौसला बुलंद ग्रामीणों ने असलहे के साथ दो पशु तस्करों को दबोचा
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कस्बे के बाईपास पर रविवार को देर रात पशु तस्करों ने अपने आपको घिरते देख ग्रामीणों पर फायरिंग कर दिया। हिम्मत दिखाते हुए ग्रामीणों ने दो पशु तस्करों को दबोच लिया। दो घंटे तक ग्रामीणों और पशु तस्करों का संघर्ष चला। अंततः अपने आपको घिरते देख चार की संख्या में चार पहिया वाहन से एक दर्जन पशु तस्कर फरार हो गए। दो पशु तस्कर को असलहे व ₹25000 नगद के साथ ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।बीती रात जफराबाद बाईपास पर दो पिकअप वाहन तथा दो बोलेरो से 15 की संख्या में पशु तस्कर पहुंचे। बाईपास से 100 मीटर की दूरी पर राजदेव राजभर के घर से दो पशु खुटे से छोड़कर पिकअप वाहन की तरफ ले जा रहे थे। राजदेव राजभर के छोटे पुत्र सोनू राजभर की नींद खुल गई और लघुशंका करने के लिए घर से बाहर आए। उसकी नजर घर के सामने खूटे पर पड़ी जहां भैंस नहीं थी।

















