37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में सजने वाले पंडाल भी बढ़ा रहे थे रौनक

जौनपुर : ग्रामीण क्षेत्रों में सजने वाले पंडाल भी बढ़ा रहे थे रौनक

# कनवरिया गांव में सजने वाले पंडाल पर शाम होते हुए उमड़ पड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा पंडाल बनाकर मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना किया गया। नवरात्रि के सप्तमी के दिन से पंडाल के कपाट खुले जाते है और धूम-धाम से पूजा किया जाता है। जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ने लगते है। शाम ढलते ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पुरुषों व बच्चो के साथ कस्बा में सजने वाले पंडालों को देखने के लिए उमड़ पड़ते। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में भी सजने वाले पंडालो पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगने लगती है।

आपको बता दें कि खेतासराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में माँ दुर्गा का प्रतिमा स्थापित करके विधिवत कलश बैठाकर पूजन- अर्चन किया जाता है। इसी कड़ी में कनवरिया गांव में सजने वाला दुर्गा पूजा पंडाल पूरी तरह से गांव का रौनक बढ़ा रहा था। पंडाल की संयोजक चन्द्रकला पत्नी दीपक ने बताया कि गांव में लगभग दस वर्षों से पंडाल सजाया जा रहा है। पंडाल पर नवरात्रि के समय पूजा किया जाता है। गाँव वासियों को खुशहाली की कामना किया जाता है। पंडाल पर देर शाम होते ही गांव की महिलाएं एकत्र हो जाती है। जहां पर विधिवत पूजा- प्रार्थना किया जाता है। गांव के आस-पास से श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र होती थी। जहां पर प्रसाद वितरण किया जाता है। गाँव की महिलाएं आरती करती थी। कुल मिलाकर इस बार हर वर्ष की भांति गांव में पंडाल सजाएं गए थे। जो गांव की रौनक को बढ़ा रहे थे। गांव में सजने वाले पंडाल शहर की अपेक्षा कम नहीं थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37112707
Total Visitors
618
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This