39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : ग्राम न्यायालय ने लगाई कोतवाल को फटकार

जौनपुर : ग्राम न्यायालय ने लगाई कोतवाल को फटकार

# वारंटी की गिरफ्तारी न होने से खफा हुए न्यायाधिकारी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7 
              स्थानीय ग्राम न्यायालय से मुल्जिम के विरुद्ध जारी वारंट पर गिरफ्तारी न होने से न्यायाधिकारी काफी नाराज दिखे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय को फटकार लगाते हुए कहा कि मुल्जिम अन्य शहर में चले जाने से क्या उसे खुली छूट दे दी जाए।
कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर निवासी राजकुमार सिंह पुत्र केसरी पर धारा 323, 504 के तहत वाद विचाराधीन है। मुल्जिम के न्यायालय में पेश न होने पर वारंट जारी है। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष द्वारा न्यायालय को बताया गया कि मुल्जिम लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वृहदपुर का निवासी है। वारंट लाइन बाजार थाने पर भेजा जाना न्यायोचित होगा। जिस पर न्यायाधिकारी दिनेश कुमार दिवाकर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए टिप्पणी किया कि क्या अभियुक्त के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हो और वह दूसरे शहर में चला गया तो उसे खुला छोड़ दिया जाएगा। न्यायालय ने थानाध्यक्ष सदानंद राय को 28 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37114403
Total Visitors
621
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This