जौनपुर : घर के सामने खूंटे से बंधी भैंस उठा ले गए चोर

जौनपुर : घर के सामने खूंटे से बंधी भैंस उठा ले गए चोर

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र अंतर्गत पारापाटी गांव में बीती रात चोरों ने घर के सामने खूंटे में बधी भैंस को चोर लेकर चंपत हो गए। भुक्तभोगी ने भैंस चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सिंह पुत्र अनुग्रह सिंह रोज की भांति खूंटे भैंस बांधकर सो गए। आधी रात बीत जाने के बाद चोरों ने खूंटे से बंधी भैंस को लेकर चंपत हो गए।

सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर के सामने बधी भैंस गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई आनन फानन में परिजनों ने घर के इधर उधर खोजने लगे काफी खोजबीन के बाद पीड़ित चंदवक थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार भैंस की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है।पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
Previous articleजौनपुर : उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ सिकरारा का चुनाव संपन्न
Next articleजौनपुर : मेडिकल मुआयना कराने आये घायल से फार्मासिस्ट की हुई हाथापाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?