जौनपुर : घर-घर जाकर नवजातों के टीकाकरण के लिए किया गया जागरूक
# टीकाकरण से इनकार करने वालों को बताया गया टीकाकरण न कराने का दुष्प्रभाव
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 नवजातों का टीकाकरण कराने से इनकार करने वाले परिवारों की सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत मंगलवार को काउंसलिंग की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्रा और खंड विकास अधिकारी नंदलाल के नेतृत्व में बनी तीन टीमों ने समझा बुझाकर 11 बच्चों का टीकाकरण कराया।
सोंधी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्रा और खंड विकास अधिकारी नंदलाल के नेतृत्व में बनी तीन टीमों ने अलग-अलग गांव में जाकर टीकाकरण से झिझकने वाले या इनकार करने वाले परिवारों से मुलाकात की और उन्हें 02 वर्ष के बच्चों को होने वाले टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। टीम ने यह भी बताया कि टीकाकरण न कराने से बच्चे पर क्या दुष्प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान लखमापुर, बरजी सुम्भुलपुर, ढढवारा और रफीपुर गांवों में गृह भ्रमण करते हुए 11 बच्चों का टीकाकरण कराया गया । इसमें यूनिसेफ की डीएमसी गुरदीप कौर का विशेष सहयोग रहा।
टीम में अजय कुमार सिंह, लक्ष्मीचंद, एडीओ पंचायत राम मिलन यादव, सुजीत कुमार मौर्य, अशोक कुमार मौर्य, डॉक्टर ईसामुद्दीन और बीएमसी एसएम नेट यूनिसेफ अवधेश कुमार तिवारी का विशेष सहयोग रहा ।