जौनपुर : घूस लेने के आरोप में लेखाकार के निलंबन की शासन से संस्तुति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
महराजगंज ब्लाक में तैनात लेखाकार शैलेंद्र श्रीवास्तव का घूस लेने के वायरल वीडियो को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। लेखाकार के निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है।शैलेंद्र इसके पहले जिला मुख्यालय पर लेखाकार थे। इनका नवंबर में स्थानांतरण महराजगंज ब्लाक में किया गया था। कुछ दिनों से इनका एक प्रधान से घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

















