जौनपुर : चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में अधेड़ का दोनों पैर कटा, हालत गम्भीर

जौनपुर : चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में अधेड़ का दोनों पैर कटा, हालत गम्भीर

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चलती हुई साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के दौरान अधेड़ असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे आ गया। घटना में उसके दोनों पैर काटकर अलग हो गए। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थानान्तर्गत गौरा बीबीपुर गांव निवासी संजय (50) पुत्र चन्द्रभान कहीं जाने के लिए स्टेशन पर आया था। प्लेटफार्म पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची तो अधेड़ चलती ट्रेन पर सवार होने का प्रयास किया जो असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे आ गया। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे स्थानीय राजकीय पुरुष अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत चिंताजनक बताई जाती है।

Previous articleजौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next articleगाजीपुर : खड़ी बस से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, बाइक सवार तीन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?