जौनपुर : चिकित्सक के सरकारी आवास में घुसा बारिश का पानी

जौनपुर : चिकित्सक के सरकारी आवास में घुसा बारिश का पानी

# आवास पर रहना हुआ मुश्किल, संक्रामक रोग फैलने का भय

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार की दोपहर क्षेत्र में बेमौसम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं 20 मिनट तक हुई बारिश से पीएचसी सोंधी के चिकित्साधिकारी के सरकारी आवास और कैम्पस में पानी भर गया। जिससे चिकित्सक समेत कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई।
दोपहर डेढ़ बजे आसमान में बादल छा गए। पंद्रह मिनट बाद पौने दो बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। पहले तो हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद गरज और हवा के झोंके के साथ तेज बारिश होने लगी। हवा के साथ हुई बारिश के दौरान लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस किया। बीच बीच में बारिश इतनी तेज हो गई कि पीएचसी सोंधी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रमेश चंद्रा के सरकारी आवास में पानी घुस गया। हालांकि दोपहर बाद धूप हो जाने से पानी धीरे धीरे सूख गया। पीएचसी के आवास कैम्पस में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से आने वाले बरसात के मौसम को लेकर चिकित्सक कर्मचारियों को चिंता सताने लगी है।
Previous articleजौनपुर : शिलापट्ट की रखवाली के लिए लगती है पुलिस की ड्यूटी
Next articleजौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कोरियर वाहन सुरक्षाकर्मी की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?